{"_id":"56f7d1164f1c1bac31f15029","slug":"till-no-clue-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"न हत्यारोपी मिले, न कारोबारी की कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न हत्यारोपी मिले, न कारोबारी की कार
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Sun, 27 Mar 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट में एक कारोबारी की हत्या कर उसकी कार लूट कर ले जाने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस के हाथ कोई बड़ा सुराग नहीं लगा है। वहीं, कारोबारी की आल्टो कार भी बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंजाब पुलिस को भी लूट मामले में सूचित किया है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस कारोबारी के किरायदारों के रिकार्ड को भी जांच रही है। रविवार को पुलिस ने मृतक के किरायदारों तथा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर घटना वाले दिन दुकान बंद करने के बाद किस व्यक्ति को उसके साथ आखिरी समय देखा गया। जानकारी के मुताबिक शिवबाड़ी मंदिर के पास रिहायशी कांप्लेक्स और करियाने की दुकान चलाने वाले व्यापारी कश्मीर सिंह शुक्रवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपनी कार में घर के लिए निकले थे। शिवबाड़ी से गगरेट जाने वाले रास्ते से कश्मीर सिंह को अज्ञात शातिरों ने कार सहित अगवा कर लिया।
विज्ञापन
गाड़ी में ही शातिरों ने स्कूटर की क्लच वायर से कश्मीर सिंह का गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को हिमाचल-पंजाब की सीमा के पास खाई में फेंक कर फरार हो गए। सुबह लोगों ने खाई में पड़े शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द मामले में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन