फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   three arested with Haroine

हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Thu, 11 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
three arested with Haroine
पुलिस के साथ अारोपी। - फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने उपमंडल अंब के अठमां-अंदौरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को हेरोइन के साथ धर दबोचा। आरोपियों से 10-10 रुपये के अंधजले नोट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते दो सप्ताह के भीतर हेरोइन बरामदगी का यह तीसरा मामला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एसएचओ अंब मोहन रावत ने बुधवार रात अठमां-अंदौरा चौक में नाका लगा रखा था। इसी दौरान कलरूही की ओर से एक काले रंग का बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल आया, जिस पर तीन लोग सवार र थे। पुलिस ने उन्हें रोक कर पूछताछ शुरू कर दी। बाइक चालक बेहड़ जसवां निवासी अनिल कुमार ने अपनी पेंट की जेब से कुछ निकाल कर जमीन पर फेंक दिया और उस पर अपना पैर रख कर छुपा दिया। बाइक पर पीछे बैठे अठमां निवासी राहुल जसवाल ने भी अपनी जेब से कुछ निकाल कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन एसएचओ मोहन रावत ने उसकी मुट्ठी को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन


राहुल जसवाल की मुट्ठी खुलवाने पर इसमें 4.30 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) और अनिल कुमार के पैर के नीचे छुपाई 5.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कुल 09.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। वहीं, मोटरसाइकिल पर तीसरे सवार व्यक्ति कुठेड़ा खैरला निवासी अनवर अली के पास से दो 10-10 रुपये के अधजले नोट बरामद हुए, जिन्हें सिगरेटनुमा बनाकर दोनों ओर से जलाया हुआ था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21 मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed