फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theft in two houses, ornaments and cash taken away

दो घरों में घुसे चोर, एक में लाखों की चोरी

Mon, 28 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़ Updated Mon, 28 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
theft in two houses, ornaments and cash taken away
- फोटो : amarujala

नगर के वार्ड आठ और नौ में दो रिहायशी मकानों में चोरों ने घर के ताले तोड़ कर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। नगर में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नगर के मेन बाजार में रात के समय पुलिस की गश्त न होने के कारण चोरी और अन्य वारदातों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों की कमी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। शातिर चोर बिना किसी खौफ नगर में आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने संतोषगढ़ नगर के वार्ड आठ में दर्शन कुमार के घर के ताले तोड़ कर घर में रखी ढाई हजार रुपये की नकदी और सोने के लाखों रुपयों के आभूषण चोरी करके ले गए हैं।
विज्ञापन


दर्शन कुमार की पत्नी आशा ने बताया कि वह रविवार को अपनी रिश्तेदारों के घर शादी समारोह में गए हुए थे कि चारों ने घर में किसी सदस्य के न होने का फायदा उठाकर घर के ताले तोड़ कर घर में रखे ढाई हजार रुपये और सोने के आभूषण चोरी करके ले गए हैं। वहीं, संतोषगढ़ नगर के वार्ड नंबर नौ में भाग सिंह के घर में भी चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन चोर घर का सामान चोरी करने में नाकाम रहे। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed