{"_id":"570a58ba4f1c1b1552c810d1","slug":"theft-in-house-cash-also-taken-aeway","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण, नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण, नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 10 Apr 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अजौली में शातिर चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपयों के गहनों और अन्य नकदी पर हाथ साफ कर डाला। शनिवार देर रात हुई चोरी की वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात के दौरान घर के सभी सदस्य अमृतसर गए हुए थे। पड़ोस के लोगों ने जब घर के दरवाजों के ताले टूटे देखे तो चोरी होने का पता चला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। उधर, पुलिस ने मामले के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अजौली में शनिवार देर रात शातिर चोर घर के ताले तोड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने घर के बेड और अलमारियां पूरी तरह से खंगाल दीं। वारदात में चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर डाला। इनकी कीमत 5 लाख 50 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है। वारदात में शातिर दो गैस सिलेंडर भी ले गए हैं। सुबह जब पड़ोस के लोगों ने घर के दरवाजे टूटे पाए, तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिस पर उनके होश उड़ गए। घटना के दौरान परिवार का कोई भी व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं था। पीड़ित नेतराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ पंजाब के अमृतसर गए हुए थे। पड़ोसियों ने घटना के बारे में उन्हें और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सिलसिले बार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में पीड़ित की शिकायत दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन