{"_id":"57a22d424f1c1b6f152ba920","slug":"theft-in-house-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर, शोर सुनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोर, शोर सुनकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट के हनुमान मंदिर मार्ग पर खड्ड किनारे बने बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारी जगरनाथ के घर देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। जगरनाथ ने बताया कि देर रात जब वह सो रहे थे, तो उन्हें घर के दूसरे कमरे से कुछ आवाजें सुनाई दीं। इस पर उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन
आवाज सुनते ही शातिर चोर वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। कमरे में जाकर देखा तो चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़ने का प्रयास किया था। सुबह मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गगरेट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन