{"_id":"5734c70c4f1c1b7a65919dc3","slug":"theft-arrested-while-he-was-selling-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का सामान बेच रहा युवक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का सामान बेच रहा युवक दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 12 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव मदनपुर बसोली में पुलिस ने एक युवक को चोरी का सामान बेचते हुए रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी की पहचान दमन निवासी मदनपुर बसोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मदनपुर निवासी अशोक कुमार ने बुधवार को ऊना थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह सुबह अपनी पत्नी के साथ घर बंद कर अपने निजी काम से गया हुआ था। जब घर वापस पहुंचे तो घर की पिछली ओर से दरवाजे की चिटकनी टूटी हुई थी, जिससे उनके होश फाख्ता हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब कमरे के अंदर जाकर देखा, तो लोहे की अलमारी खुली हुई थी। इसमें एक सोनी कंपनी का कीमती कैमरा और मोबाइल गायब था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस जांच में जुट गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव का एक युवक चोरी हुए कैमरे को बेच रहा है। इस पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए युवक को मदनपुर गांव में दबोच लिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दमन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन