{"_id":"583718f44f1c1b242413c9de","slug":"student-fight-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्रों में झड़प, आधा दर्जन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली छात्रों में झड़प, आधा दर्जन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
ऊना में स्कूली छात्रों में हुई मारपीट के दारान एकत्रित स्टूडेंट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ऊना-नंगल मार्ग पर स्थित पुल के पास वीरवार को एक निजी और एक सरकारी स्कूल के छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में छात्रों ने एक-दूसरे पर खूब लात घूंसे बरसाए। मारपीट में करीब आधा दर्जन युवाओं को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
बीच सड़क में छात्रों में मारपीट के चलते ऊना-नंगल मार्ग पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। इससे लोगों को भी परेशानी हुई। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस मार्ग पर छात्रों में ऐसी मारपीट की वारदातें हो चुकी हैं। आए दिन बीच सड़क पर हो रही मारपीट की वारदातों से शहर में बढ़ रहे गुंडागर्दी के माहौल से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। शहर में बढ़ रही मारपीट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
शहर में कई शरारती तत्व सरेआम कानून की अवहेलना कर रहे हैं। हालांकि, दोनों गुटों में से किसी ने भी मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत नहीं की है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस के पास कोई शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन