{"_id":"585eb57a4f1c1b1864e3d116","slug":"snatching-casr-one-arrested-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से पैसे छीनने के मामले का आरोपी धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से पैसे छीनने के मामले का आरोपी धरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ पर्स स्नैचिंग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित टाऊन हॉल के पास 17 मई 2016 को महिला के साथ करीब 20 हजार रुपये की नकदी की स्नेचिंग को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी की पहचान राम बाबू के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जिसे पुलिस ने हरियाणा के भिवानी से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। जानकारी के मुताबिक 17 मई को ऊना के अरविंद मार्ग निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह पीएनबी की स्थानीय ब्रांच से 20 हजार रुपये निकलवा कर घर लौट रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान टाऊन हॉल के पास एक बाईक पर सवार दो लोग आए और उनमें से पीछे बैठा व्यक्ति बाइक से उतरा और उसके हाथ में पकड़े कैरी बैग को लेकर फरार हो गया।
इसी कैरी बैग में 20 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की पहचान राम बाबू के रूप में पता चली।
विज्ञापन
साथ ही यह भी पता चला कि आरोपी चोरी के ही किसी केस में हरियाणा के भिवानी की जेल में बंद है। जिस पर पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने का प्रयास शुरू कर दिया। शनिवार को आरोपी को भिवानी से ऊना लाया गया। जिसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।