फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   shopkeepers beated boy

बस अड्डे पर दुकानदारों ने युवक को पीटा

Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
shopkeepers beated boy
crime - फोटो : demo pic

जिला मुख्यालय पर बस स्टैंड के समीप स्थित दुकानों में डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना में भी तलब किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बस अड्डे के पास दुकानदार एक युवक को कथित तौर पर पीट रहे थे। मारपीट देख लोगों की भारी उमड़ गई, लेकिन किसी ने भी पिटाई कर रहे दुकानदारों को रोकने का प्रयास नहीं किया। इसी बीच किसी ने मामले की गुप्त सूचना पुलिस को दी। इस पर डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय दुकानदार एक युवक को पैसों के लेनदेन को लेकर पीट रहे थे।
विज्ञापन


वहीं दुकानदारों का आरोप था कि युवक ने दुकान से पैसे चुराए हैं और दुकान में पड़े सामान को भी बेच दिया है। इसी बीच मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने दुकानदारों को जमकर लताड़ लगाई। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को भी पूछताछ के लिए पुलिस थाना में तलब किया है, जिससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र ने कहा कि बस स्टैंड में एक युवक के साथ मारपीट की सूचना मिली थी, जिस पर वह स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed