{"_id":"56df17384f1c1be7778b4584","slug":"sarender","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार मामले में आरोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार मामले में आरोपी ने किया सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा(ऊना)। उपमंडल के एक गांव में नाबालिग के अपहरण के बाद दुराचार मामले के आरोपी गौरव ने मंगलवार को बंगाणा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के साथी युवक कर्ण को पुलिस ने बीते रोज ही दबोच लिया था।
विज्ञापन
नाबालिग ने युवकों पर दुराचार का आरोप लगाया था। एसएचओ त्रिलोक चंद ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने रात के समय उनकी लड़की को नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहरण के बाद दुष्कर्म करने का आरोप जड़ते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिनकी पुलिस गहनता से तलाश कर रही थी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवा लिया है। दोनों आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन