{"_id":"5855655a4f1c1b686f64d7cb","slug":"sampling-in-civil-supply-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सप्लाई के गोदाम से भरे दालों के सैंपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल सप्लाई के गोदाम से भरे दालों के सैंपल
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
Updated Sat, 17 Dec 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को जिला मुख्यालय सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों में सरकारी राशन के डिपुओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा विभाग की टीम ने जलग्रां स्थित सिविल सप्लाई के गोदाम से डिपुओं में सप्लाई होने वाली दालों और रौंगी के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
विभाग की टीम ने दालों के सैंपल जांच के लिए शिमला भेज दिए हैं। विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से गांव के डिपुओं होल्डरों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान मैहतपुर और बहडाला में सब्जियों की दुकानों पर भी रेट लिस्टों की जांच की। विभाग की छापामारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार दुकानें बंद करके इधर-उधर खिसक गए। जानकारी के अनुसार जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत और निरीक्षक रजनी कालिया ने संयुक्त रूप से छापामारी करते हुए जलग्रां स्थित सिविल सप्लाई के गोदाम से डिपुओं को सप्लाई होने वाली दालों और रौंगी के छह सैंपल भरे हैं। विभाग ने दालों के सैंपल भरकर जांच के लिए शिमला भेज दिए हैं।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत ने की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम ने ऊना शहर, अजौली, मैहतपुर, फतेहपुर, सासन, बडैहर, उदयपुर आदि गांवों में सब्जी की दुकानों और सराकरी राशन के डिपुओं में दबिश देकर राशन का स्टॉक चेक किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो सरकारी राशन डिपो बंद पाए गए। कनेत ने कहा कि निरीक्षण के दौरान बंद पाए डिपुओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन