{"_id":"580a53424f1c1b592c7061ce","slug":"rape-case-registrered","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली विस क्षेत्र के तहत गांव की एक युवती ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हरोली क्षेत्र के तहत पड़ते गांव की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर पिछले छह वर्षों से दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि उसके परिजनों ने उसकी कई बार शादी करने की कोशिश की, लेकिन युवक हर बार यही कहता रहा कि मैं तुमसे शादी कर लूंगा। लेकिन, आरोपी युवक ने न तो खुद शादी की और न ही मेरी शादी होने दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने थक हार कर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचकर केस दर्ज करवा दिया है। उधर, डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। युवती का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन