फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ran away after snatching purse

महिला से दिनदहाड़े पर्स छीना, फरार

Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल Updated Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
ran away after snatching purse
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics

उपमंडल हरोली के टाहलीवाल में बाइक सवार युवक ने दिनदहाड़े राहगीर महिला का पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राहगीर महिला दीपना वीरवार को नप कार्यालय के समीप बैंक में पैसे निकलवाकर अपने मामा के घर जा रही थी कि तभी अचानक पीछे से एक प्रवासी युवक बाइक पर आया और उसका पर्स छीन लिया। महिला के पर्स में जरूरी दस्तावेज और एक हजार रुपये की राशि थी। जब तक महिला कुछ समझती, युवक वहां से फरार होने में सफल रहा। महिला के शोर मचाते ही स्थानीय लोग एकत्रित हुए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत उनके पास नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में लुटेरों और स्नेचरों की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वारदातों का खौफ इस कद्र बढ़ चुका है कि मात्र तीन माह में लूट और स्नेचिंग की एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। इससे जिला वासियों में दहशत का माहौल है। जिला मुख्यालय में ही आधा दर्जन से अधिक लूट की वारदातें हुई हैं। इनमें धार्मिक समागम में दो दर्जन श्रद्धालुओं के पर्सों पर हाथ साफ किए जा चुके हैं। लालसिंगी में दुकानदार से चाकू की नोक पर लूट, लोअर बढेड़ा में राहगीर से स्नेचिंग, ऊना में दिनदहाड़े 50 हजार रुपये की नकदी की लूट की वारदातें हुई हैं। अंब और ऊना के साथ लगते कस्बों में भी चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed