फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   programme in Amb College

‘चंडीगढ़ वालिये नी मान न करीं’ पर धमाल

Mon, 21 Mar 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Mon, 21 Mar 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
programme in Amb College
अंब कालेज में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला

अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने शिरकत कर मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने इस अवसर पर कॉलेज के होनहार छात्रों को पुरस्कृत भी किया। कॉलेज प्राचार्य अल्का शर्मा तथा कॉलेज स्टाफ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा आए हुए मेहमानों का अभिनंदन किया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस अवसर पर कुलदीप कुमार ने कॉलेज में लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक होने पर खुशी जताते हुए कहा कि सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है कि जिला ऊना में लड़के-लड़कियों में लिंग अनुपात के भारी अंतर को कम किया जाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आज समय विज्ञान का है। सरकार पढ़ाई के लिए छात्रों को बेहतर सुविधाएं दे रही है। उधर विद्यार्थियों ने जबरदस्त रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। दमादम मस्त कलंदर से जहां रूहानियत से जुड़े भाव दिखे, तो चंडीगढ़ वालिये नी मान ना करीं, ला के यारी साडे नाल अहसान ना करीं जैसी पंजाबी गीतों के साथ प्रस्तुत भंगड़े पर सबके पैर थिरक उठे। प्रो. अजय कहोल ने रांझण ढूंढण मैं चली, ते मैंनू रांझण न मिलेया कोई, रब मिलेया मैनू रांझण ना मिलेया, रब रांझण वरगा नाहीं जैसे दिल को छू लेने वाले मंच संचालन से सबको बांधे रखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ की प्रो. प्रवीण बाला, डा. वीके दत्ता, डा. सुनील दत्त शर्मा, प्रो. रमन सहित कॉलेज स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ-साथ बीडीसी अंब की उपाध्यक्ष सरोजनी देवी, एचआरटीसी के निदेशक राजेश गौतम, डूहल बंगवाला की प्रधान प्रवीण शर्मा, कॉलेज पीटीए कमेटी अध्यक्ष मदनलाल, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शिवदेव सिंह, अंब ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह जंबाल, एडवोकेट विकास कश्यप, अनुबाला, राघव राणा, प्रवक्ता राकेश कतनौरिया, सूरी के प्रधान दर्शन ठाकुर, संदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
बीएससी फाइनल में प्रदेश विश्वविद्यालय में 8वें स्थान पर रही दीक्षा ठाकुर, विज्ञान संकाय के बॉटनी में प्रथम सेमेस्टर में प्रथम तनवी शर्मा, रसायन विज्ञान में अंजलि शर्मा, गणित में प्रियंका देवी, भौतिक विज्ञान में रजत और अंकित कुमार, तृतीय सेमेस्टर में प्रथम अलीशा, रसायन विज्ञान में प्रीति, गणित में प्रियंका ठाकुर, भौतिक विज्ञान में मनीषा देवी, जीव विज्ञान में तनीषा श्रीधर, पांचवें सेमेस्टर में बॉटनी में प्रथम मोनिका देवी, रसायन विज्ञान में निशांत धीमान, गणित में दीक्षा, भौतिक में कनिका एवं रजीना बानो, जीव विज्ञान में पूजा शर्मा, कला संकाय के विभिन्न विषयों में प्रथम सेमेस्टर में प्रथम अमन ज्योति, रेखा रानी, दीक्षा, सुरुचि, सौरभ, किरण बाला, निशांत, यशपाल, नेहा, तृतीय सेमेस्टर में प्रथम मंजु शर्मा, रंजु बाला, अंजना, अनु बाला, अशोक, रितु, शिवानी, पांचवें सेमेस्टर में प्रथम ममता, सविता, अजय, ज्योति, अंचल, निधि, रुचिका, वाणिज्य संकाय में प्रथम रुचि डोगरा, याशिका, मधु, प्रिया, देवराज, प्रिया, सालाना परीक्षा में कामर्स में प्रियंका, सारिका, पूनम, शालिनी, सहित अन्य छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed