{"_id":"dba9f148e28c785a3ed4e1577f752c0f","slug":"one-person-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ (ऊना)।
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के भड़ोलियां खुर्द में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (62) निवासी टिक्कर राजपूतां जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा मृतक मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार भड़ोलियां खुर्द में मंगलवार देर रात अंबाला से अंब अंदोरा आ रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे चौकी प्रभारी रंजीत सिंह, कांस्टेबल ऋषि कुमार, सुभाष चंद, सरोज कुमारी पर आधारित टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शव गृह पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। रेलवे चौकी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।