फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one person died

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Wed, 03 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (ऊना)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (ऊना)। Updated Wed, 03 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के भड़ोलियां खुर्द में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (62) निवासी टिक्कर राजपूतां जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा मृतक मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार भड़ोलियां खुर्द में मंगलवार देर रात अंबाला से अंब अंदोरा आ रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही रेलवे चौकी प्रभारी रंजीत सिंह, कांस्टेबल ऋषि कुमार, सुभाष चंद, सरोज कुमारी पर आधारित टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शव गृह पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। रेलवे चौकी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed