{"_id":"592b0c7c4f1c1b0015bdac89","slug":"one-died-to-bycycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल से गिरकर मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Sun, 28 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना हरोली के तहत ग्राम पंचायत भदसाली में साइकिल से गिरकर 14 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान तनीष पुत्र जरनैल सिंह निवासी भदसाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार लगभग साढ़े 10 बजे तनीष अपने घर से जैसे ही साइकिल पर निकला तभी घर के बिल्कुल साथ ही सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर उसका साइकिल फिसल गया। उसके सिर पर चोट लग गई।
उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल लाया गया जहां वह मृत घोषित किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन