{"_id":"57025e2a4f1c1b2b49c810d7","slug":"one-devotee-dead-34-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 04 Apr 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा के तलाई में श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि, करीब 32 श्रद्धालु घायल हो गए। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, एसडीएम पृथीपाल और तहसीलदार राज कुमार मौके पर पहुंच गए। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान जोजन गिल पुत्र सर्बजीत निवासी कपूरथला पंजाब के रूप हुई है। बस में करीब 40 से 45 श्रद्धालु सवार थे। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस कपूरथला से बाबा बालकनाथ जा रही थी। इसी दौरान तलाई गांव की उतराई उतरते समय बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इससे बस में सवार सभी श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। श्रद्धालुओं की चीखो पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बस के बीच फंसे श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन, दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय बालक जोजन के सिर में गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर मदद के लिए पहुंच गई थी। इसके बाद घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि, मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
घायलों की सूची
घायलों में प्रणय (38), वरुण (11), हरप्रीत (9), ज्ञानो देवी (60), मोनिका (23), चरण कौर (50), अमरो (70), जसवीर (42), गुरमेल सिंह (48), रिंकू (33), राणो (60), मोनिका (28), निर्मल (60), पिंदर सिंह (35) चरणजीत सिंह (29), सुनीता देवी (40), छिंदो (60), प्यारा (70), वंदना (20), गुरमीत सिंह (30), बाबू (18), गुरप्रीत (2.5) कोमल (15), सोनिया (7), सुखचैन सिंह (19), मनीषा (15), सुलिंद्र सिंह (75), लवली (38), अमन (15), अर्जुन (12), कर्ण (10), करतार सिंह (90), सुरजीत कौर (35) और परमजीत (37) शामिल हैं।