{"_id":"9f92bb4cb4b4162df5e67bbd3f18c7f2","slug":"one-dead-in-strange-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 21 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब के कोहाड़ छन्न गांव में एक व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन
कोहाड़ छन्न का साठ वर्षीय संसार चंद शनिवार रात अपने घर नहीं पहुंचा, तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूरी पर संसार चंद अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। हालांकि, उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। उसके परिजन उसे 108 एंबुलेंस सेवा से सिविल अस्पताल अंब ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन