फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one dead in accident

तेजरफ्तार वाहन ने कुचला राहगीर, मौत

Mon, 15 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 15 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
one dead in accident

उपमंडल अंब के बणे दी हट्टी के पास एक तेजरफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राहत हुसैन निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक क्षेत्र के ही एक निजी उद्योग में कार्यरत था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात राहत हुसैन मजदूरी कर वापस घर जा रहा था, तो बणे दी हट्टी के समीप एक जेके नंबर की गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए एफआरयू गगरेट में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन, स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर धर दबोचा। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक कथित तौर पर नशे में था। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed