फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one arrested with pistol

पिस्टल और कारतूस सहित एक धरा

Thu, 18 Feb 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 18 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
one arrested with pistol

क्षेत्र के पंडोगा बैरियर पर पिस्टल एवं 35 कारतूसों समेत एक व्यक्ति को काबू किया गया है। व्यक्ति की पहचान कर्म सिंह (65) निवासी गांव गरीदा अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पंडोगा बैरियर पर पंजाब से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में सवार कर्म सिंह के पास एक पिस्टल तथा 35 कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कर्म सिंह ने पिस्टल का लाइसेंस भी दिखाया लेकिन लाइसेंस की तारीख समाप्त हो चुकी थी। कर्म सिंह का कहना है कि वह अमृतसर से आनंदपुर साहिब जा रहा था। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्म सिंह से पूछताछ जारी है। जिले में पुलिस ने अंब के नैहरियां में पिस्टल की नोक पर टैक्सी लूट मामले के बाद बार्डर क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। रोजाना नाकों पर बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed