फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   on torturing women people beaten the aacused

बीच बाजार सिरफिरे मजनूं की धुनाई

Mon, 16 May 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 16 May 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
on torturing women people beaten the aacused
Fight

मोबाइल फोन पर एक नवविवाहिता को बेवजह तंग करने पर स्थानीय लोगों ने मजनूं की जमकर धुनाई कर डाली। इंदिरा मैदान के समीप लोगों ने पहले तो युवक की धुनाई की और बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, आरोपी युवक ने भविष्य में कभी भी ऐसी गलती दोबारा न करने का हवाल देकर माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई, तब जाकर मामला रफा-दफा हुआ। आरोपी युवक तलाई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यालय के साथ लगते गांव की एक नवविवाहिता को एक युवक बेवजह फोन कॉल और एसएमएस कर तंग कर रहा था। इससे वह मानसिक तौर पर परेशान थी। कई बार युवक को समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


नवविवाहिता ने इसके बारे में अपने पारिवारिक सदस्यों को अवगत करवाया। इस पर स्थानीय लोगों और पारिवारिक सदस्यों ने योजनाबद्ध तरीके से युवक को ऊना मिलने बुलाया। जब मजनूं ऊना पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने उसकी खूब धुनाई की। युवक ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा न करने का हवाला देते हुए माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई। हालांकि, मामले की शिकायत पुलिस के पास नहीं की गई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता न होने के चलते मामला दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed