फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   murder of seven years old girl at tahliwal una

बाथड़ी बेला में सात वर्षीय बच्ची की हत्या, खेतों में बने एक कमरे में मिला शव

Thu, 11 Jan 2018 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टाहलीवाल(ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, टाहलीवाल(ऊना) Updated Thu, 11 Jan 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
murder of seven years old girl at tahliwal una

बाथड़ी बेला में सात वर्षीय प्रवासी बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव खेतों में बने एक कमरे से बरामद हुआ है। बच्ची के गले में एक कपड़ा लिपटा मिला है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस कमरे में अपने खेतों की रखवाली के लिए हाल में रखे गए बिहार का रहने वाला युवक भी फरार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर बाथड़ी बेला में प्रवासी मजदूरों के बच्चे झोपड़ियों के साथ बने एक कमरे के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने पाया कि उन बच्चों में उनकी बच्ची नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कमरे में इस हालत में मिली मृत बची

murder of seven years old girl at tahliwal una
इसके बाद सभी लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक बच्ची को खोजने के बाद जब उसका कोई सुराग न लगा तो उन्होंने कमरे में बच्ची को खोजने के लिए खोला। यहां बच्ची कमरे के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले में एक कपड़ा भी बंधा था। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा, एसएचओ सुभाष चंद और टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। 

डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। इसके चलते पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया गया है। वहीं कमरे में रह रहा बिहारी युवक फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं।

गले में मूंगफली का दाना अटका, बच्ची की मौत

murder of seven years old girl at tahliwal una

उधर, पुलिस थाना हरोली के तहत ललड़ी में एक पांच वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची की मौत से गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। बच्ची की मौत के कारणों के बारे में हालांकि स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ललड़ी गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे कि इसी दौरान एक बच्ची की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे हरोली अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि बच्चे मूंगफली खा रहे थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी बीच मूंगफली का छिलका या दाना बच्ची के गले में अटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed