{"_id":"56e840c54f1c1b1d118b4bad","slug":"man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब के तहत गगरेट में जहरीला पदार्थ निगलने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार निवासी गग्गल जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वह गगरेट स्थित ट्रेनिंग सेंटर में कार्यरत था। युवक ने जहर क्यों खाया, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार कुछ माह पूर्व गगरेट स्थित एक ट्रेनिंग सेंटर में प्रवेश लिया। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे कांगड़ा से गगरेट के लिए निकला। करीब साढ़े पांच बजे वह ट्रेनिंग सेंटर चला गया। वहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
इस दौरान पता चला कि दिनेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन