फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jewellary worth 2 lakh stolen

बैग से लाखों के कीमती आभूषण चोरी

Fri, 20 Nov 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 20 Nov 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Jewellary worth 2 lakh stolen

जिला मुख्यालय के पास बस में सफर कर रहे एक दंपति के बैग से लाखों के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। वहीं बैग में रखी हजारों रुपये की नकदी भी गायब है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में नंगल सलांगड़ी निवासी विजय कुमार ने बताया कि वीरवार को अपने किसी रिश्तेदारी में मैहतपुर शादी समारोह में हिस्सा लेने गया था। शाम को घर वापसी के लिए पत्नी के साथ मैहतपुर से ऊना के लिए बस ली। उन्होंने बताया कि उनके पास एक ब्रीफकेस भी था।
विज्ञापन


ऊना बस स्टैंड पहुंचने के बाद नंगल सलांगड़ी के लिए परिवहन निगम की बस ली। देर शाम जब घर पहुंचे और बैग खोला तो पाया कि बैग के अंदर रखे सोने के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी गायब है। बैग में पत्नी का मंगल सूत्र, दो अंगुठी, सोने का हार, कान के कांटे रखे हुए थे। इनकी कीमत लगभग दो लाख रुपए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें शक है कि कोटला खुर्द के समीप बस में उतरे करीब आधा दर्जन व्यक्तियों ने उनके बैग से गहने और नकदी चुराई है।

एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed