फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Instructions issued to keep watch on suspects, traffic

संदिग्ध व्यक्तियों और ट्रैफिक पर कड़ी नजर रखने की हिदायत

Mon, 16 Nov 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 16 Nov 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to keep watch on suspects, traffic

ऊना। क्षेत्र के झलेड़ा स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार, कल्याण समिति एवं अपराध बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसपी अनुपम शर्मा ने की। इस मौके पर एएसपी वीरेंद्र ठाकुर, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह, डीएसपी हरोली अमित शर्मा, डीएसपी अंब जतिंद्र कुमार एवं सभी थाने, चौकियों और ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी मौजूद रहे। कर्मचारियों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


वहीं उनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी पुलिस कर्मचारियों को एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए। वहीं, जिला में मादक पदार्थों का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने इलाके में रहने वाले सभी प्रवासी मजदूरों, नेपालियों आदि का थानों में पंजीकरण कराएं। वहीं, उन्होंने खास हिदायत दी कि संदिग्ध आचरण वाले प्रवासी मजदूरों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। बैठक में बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं को रोकने के लिए अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर कार्य के लिए इन्हें मिला सम्मान

पिछले दिनों भटोली में हुए मर्डर केस की तहकीकात में उम्दा काम करने पर मैहतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई अंजन पाल, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, सुखराम और ऑनरेरी हेड कांस्टेबल धर्मपाल को नॉर्थ जोन धर्मशाला के आईजी ने प्रथम श्रेणी संस्ताव पत्र प्रदान किए।


जिला निरीक्षक जगदीश चंद को वर्ष 2014-15 में सतर्कता विभाग में तैनाती के समय सराहनीय काम करने के लिए उपमहानिरीक्षक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला ने द्वितीय श्रेणी संस्ताव पत्र प्रदान किया। वहीं, आठ पुलिस कर्मियों को सराहनीय काम करने पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने तृतीय श्रेणी संस्ताव पत्र प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed