{"_id":"578e539f4f1c1b217fc4b675","slug":"husband-remand-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति का पुलिस रिमांड पांच दिन बढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पति का पुलिस रिमांड पांच दिन बढ़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
Updated Tue, 19 Jul 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहे हत्यारोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने हत्यारोपी अरुण का पुलिस रिमांड पांच दिन तक और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
गौर हो कि 15 जुलाई को अरुण ने शक के चलते पत्नी की कैंची से वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने पूरी वारदात को हादसे का रूप देने के लिए कूलर का ढक्कन खोल कर बेड पर रख दिया। वहीं, टीवी उल्टा कर दिया था। बाद में खुद पड़ोसियों में करंट लगने से मौत होने का शोर मचा दिया था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पति अरुण और जेठ तरुण को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान अरुण ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर प्रोफेसर कॉलोनी मार्ग पर एक खून से सनी कमीज और ईंट बरामद की थी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मृतका के पति अरुण को मंगलवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन