{"_id":"571511944f1c1bae358b4655","slug":"house-roof-fallen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
ब्यूरो, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां के वार्ड नंबर 9 में एक मकान की छत गिर गई। कुछ देर पूर्व ही परिवार के सदस्य घर से बाहर निकले थे। इससे वे बाल-बाल बच गए। कुछ पल की देरी हुई होती तो परिवार के सदस्य छत के नीच दब सकते थे।
विज्ञापन
जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने हादसे पर दुख जताया है और मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का कुशलक्षेम जाना। रायपुर सहोड़ां निवासी ब्रह्मानंद पुत्र भोला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे कमरे की छत अचानक धड़ाम से नीचे आ गिरी।
विज्ञापन
छत गिरने से कुछ मिनट पहले ही बच्चे तथा परिवार के अन्य सदस्य कमरे से बाहर निकले थे। कुछ पल की देरी होती तो वे छत के नीचे दब सकते थे। ब्रह्मानंद के मुताबिक कमरे में सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। ब्रह्मानंद ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि पीड़ित निर्धन परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन