{"_id":"57f138ad4f1c1b9074577437","slug":"house-distroy-family-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूहकी में स्लेटपोश मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूहकी में स्लेटपोश मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार
ब्यूरो, अंब (ऊना)
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब के डूहकी में एक स्लेटपोश मकान ढह गया। इस कारण मकान में रहने वाले परिवार के आठ सदस्य बाल-बाल बच गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत डूहकी दोसड़का में लगभग 80 वर्षीय रचना देवी पत्नी देवराज का पूरा परिवार मकान ढहने का अंदाजा होने के चलते समय रहते पहले ही बाहर निकल गया। देखते ही देखते दो कमरों वाले मकान का एक हिस्सा ढह गया। परिवार के सदस्यों में वृद्धा के बेटी-बेटा के अलावा पोते, पोतियां हैं। जिनका हादसे में बाल-बाल बचाव हो गया।
विज्ञापन
उधर, अंब के तहसीलदार एसपी जसवाल ने बताया कि सक्षम अधिकारी को मौके पर भेजकर हालात का जायजा लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से हरसंभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन