फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fraud arrested

ढाई साल बाद हाथ लगा कबूतरबाज, फिर भागा पूर्व सैनिक से ठगे थे ढाई लाख

Mon, 07 Mar 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Mon, 07 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

एक कथित कबूतरबाज की कार खराब हुई। उस पर बदनसीबी यह रही कि कार ऐसी जगह खराब हुई, जिस क्षेत्र का रहने वाला एक पूर्व सैनिक उसे ढाई साल से ढूंढ रहा था। एक पूर्व सैनिक ने अमेरिका भेजने के नाम पर उससे ढाई लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को मुबारिकपुर चौक पर उस समय दबोच लिया, जब वह कार ठीक करवाने के लिए वहां रुका।

विज्ञापन

कथित कबूतरबाज के साथी युवक ने उसे छुड़वाकर मौके से फरार करा दिया। जिस पर पूर्व सैनिक ने उक्त युवक को पकड़ लिया। युवक के साथ दो महिलाएं भी थीं। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया गया। अंब पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए अंब थाने ले आई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक रविंद्र कुमार पुत्र जय सिंह निवासी नंगल जरियाला ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ मुबारिकपुर में एटीएम से पैसा निकलवाकर जैसे ही बाहर निकला। उसकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। जिसे उसने पहचान लिया और पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

a
रविंद्र कुमार के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने लगभग ढाई वर्ष पूर्व उसे अमेरिका भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये लिए थे। उसने बताया कि वर्ष 2013 में वह अपने बेटे को एक कोर्स के लिए दक्षिणी अफ्रीका भेजने के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक धार्मिक स्थल पर एक महिला से हुई। जिसने उसे उक्त कबूतरबाज से मिलवाया। जिसने उसे अमेरिका भेजने की बात कही और इसके लिए पांच लाख रुपये देने को कहा। लेकिन जब उसने कहा कि वह इतना पैसा नहीं दे सकता है। तब सौदा ढाई लाख में तय हुआ। जोकि कुछ समय बाद उसने आरोपी को दे दिया। कथित ठग ने आरोपी को लुधियाना पंजाब का पता दिया। लेकिन कुछ समय बाद उसने पाया कि जो फोन नंबर उसे दिया गया है। उस पर कोई जवाब नहीं आ रहा और लुधियाना का पता भी फर्जी निकला। उधर, इस संबंध में बात करने पर अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के पास मामला पहुंचा है। इसके संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed