फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire

गगरेट बाजार में शार्ट सर्किट से जली दुकान

Wed, 20 Jan 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 20 Jan 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
fire
गगरेट (ऊना)। गत रात्रि गगरेट बाजार के बीचोंबीच मूंगफली की दुकान में अचानक आग लगने से दो दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


इसमें एक दुकान में रखा सारा सामान तो जलकर राख हो गया। उसके साथ लगती रेडीमेड की दुकान को भी आग की लपटों ने नुकसान पहुंचाया है।

दुकान के मालिक गुलशन कुमार व किशोर कुमार ने बताया कि रात्रि लगभग बारह बजे के बाद उन्हें किसी ने दुकान पर आग लगने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद वे अपनी दुकान की ओर भागे, लेकिन तब तक आग ने दुकान को अपनी आगोश में ले लिया था। स्थानीय लोगों ने मिल कर आग पर काबू पाया। उसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी। दुकान मालिकों के अनुसार दोनों दुकानों का लगभग ढाई लाख के नुकसान का आकलन है। गगरेट बाजार के बीचों बीच लगी आग को लोगों ने समय रहते काबू पा लिया। नहीं तो बहुत ज्यादा नुकसान होने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed