{"_id":"57cafc694f1c1ba4242cca33","slug":"elegation-of-torture-on-husband-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी पति पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी पति पर प्रताड़ना का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव बहडाला की एक महिला ने अपने फौजी पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। फौजी पति की हरकतों से तंग आकर महिला को मजबूरन पुलिस की शरण लेनी पड़ी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बहडाला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2015 में छपरोह के एक फौजी से हुई। शादी के बाद से ही उसका पति उससे मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। इसके बाद वह ससुराल छोड़ मायके आ गई।
विज्ञापन
बहडाला पहुंचने के बाद परिजनों से दर्द साझा किया, जिस पर महिला ने फौजी पति के खिलाफ ऊना थाना में शिकायत दे दी। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने छपरोह गांव जाकर फौजी पति के परिजनों से भी बात की है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन