{"_id":"57cdb1924f1c1b81273174e2","slug":"dispute-in-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में बारातियों में चले लात-घूंसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में बारातियों में चले लात-घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में डीजे की धुन पर नाच रहे बारातियों के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, युवकों ने सब्जी से भरी प्लेटें तक एक-दूसरे पर फेंक डालीं।
विज्ञापन
इससे मामला गर्मा गया और लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वारदात में बीच बचाव को आगे आई महिलाओं सहित करीब एक दर्जन बाराती घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन, पुलिस के आने की भनक लगते ही घटना को अंजाम देने वाले शातिर युवक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार देर रात मैहतपुर क्षेत्र में एक विवाह समारोह चल रहा था कि इसी दौरान डीजे पर नाच रहे बारातियों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। नशे में धुत युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए।
विज्ञापन
इसी बीच एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। माहौल बिगड़ता देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शातिर युवक मौके से फरार हो गए। उधर, मैहतपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंजन पाल ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन