{"_id":"5741e7924f1c1b7818690a1c","slug":"death-in-aacident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार ट्रक ने रौंदा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजरफ्तार ट्रक ने रौंदा व्यक्ति, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sun, 22 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
उपमंडल के बणे दी हट्टी में ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान कर्मचंद निवासी दौलतपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कर्मचंद शनिवार देर रात अपने दोस्त राम सिंह के साथ गगरेट स्थित ल्यूमीनस उद्योग से काम कर वापस बणे दी हट्टी अपने क्वार्टर जा रहा था कि इसी दैरान मुबारिकपुर की ओर से एक तेजरफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कर्म चंद और राम चंद को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद उद्योग की एंबुलेंस में दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कर्म चंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अन्य घायल का उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार चल रहा है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 एवं 304ए और 187 मोटर वाहन के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन