फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

पत्नी की मौत पर पति गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 25 Nov 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
crime
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के पिरथीपुर गांव में एक महिला ने 23 नवंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बुधवार को स्थानीय पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार धर्मशाला महंता निवासी तिलकराज ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी शालू कुमारी (23 वर्ष) की शादी पिरथीपुर निवासी मनजीत सिंह से हुई थी और उसकी एक साल की बेटी भी है, लेकिन उसकी बेटी से उसका पति अकसर मारपीट करता था। इसी से तंग आकर उनकी बेटी ने 23 नवंबर देर शाम को ससुराल में कोई जहरीली चीज निकल ली।


हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे पंजाब के होशियारपुर के लिए रेफर किया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। 24 नवंबर देर शाम को पोस्टमार्टम करवाने के बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शालू की पिता की शिकायत पर धारा 306 व 498 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed