फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

सड़क पर काम रहे मजदूरों को रौंद डाला

Wed, 25 Nov 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 25 Nov 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
crime
गगरेट (ऊना)। गगरेट-मुबारिकपुर मार्ग पर एक निजी दूरसंचार कंपनी की केबल बिछाने के कार्य में लगे दो मजदूरों को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बुरी तरह से रौंद डाला।
विज्ञापन


इसमें एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी मजदूरों को रौंद कर सड़क से नीचे उतर कर एक खेत में जा घुसी। मृतक की पहचान पवन सिंह (26) पुत्र बद्री नाथ निवासी गलीहोत तहसील एवं जिला उधमपुर जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। गगरेट पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर इन दिनों एक निजी दूरसंचार कंपनी की केबल बिछाने का काम चला हुआ है। इस कार्य में जम्मू-कश्मीर के सैकड़ों मजदूर लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर स्वां नदी के समीप मजदूर सड़क किनारे नाली खोदने के कार्य में व्यस्त थे कि गगरेट की ओर से एक तेज रफ्तार टाटा सफारी गाड़ी सड़क पर काम कर रहे दो मजदूरों को रौंदते हुए सीधे सड़क किनारे एक खेत में घुस गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक अन्य मजदूर को भी आंशिक चोटें आई हैं। दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस से फर्स्ट रेफरल यूनिट गगरेट लाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने मजदूर पवन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं मजदूर रछपाल सिंह को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed