{"_id":"ce47ab7d0ba5a400909962b526dd3631","slug":"crime-hindi-news-1078","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल के बाद परिजनों से मिलाया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 साल के बाद परिजनों से मिलाया युवक
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस द्वारा चलाई जा रही आप्रेशन स्माईल मुहिम रंग लाने लगी है।
इस अभियान के तहत थाना बंगाणा के तहत एक लवारिस लड़के की पहचान पुलिस ने उसके परिजनों से करवाई है। युवक करीब 10 वर्ष पहले अपने गांव तोकलपुर जिला बिजनौर, यूपी को छोड़कर थाना बंगाणा के तहत रायपुर मैदान में एक चाय वाले की दुकान पर काम कर रहा था।
पुलिस के आप्रेशन स्माईल के तहत युवक को परिजनों से संपर्क साधकर पहचान करवाई है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा अभिभावकों से तालमेल करके उनके सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा 31 जनवरी तक स्माईल आप्रशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन