{"_id":"ad9600a6fd438c48a5fc2f852fa4d6ad","slug":"crime-hindi-news-1070","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी मशीन ही उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी मशीन ही उड़ा ले गए चोर
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के जलग्रां स्थित लोनिवि की कार्यशाला से चोर लाखों रुपये की जेसीबी मशीन ही चुराकर फरार हो गए। देर रात हुई चोरी की घटना से दशहत का माहौल बना हुआ है।
वहीं कार्यशाला के चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने मैहतपुर बैरियर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। जानकारी के अनुसार चौकीदार मंगल सिंह ने बताया कि मंगलवार रात रोजाना की तरह लोनिवि की कार्यशाला में अपनी ड्यूटी दे रहा था। रात करीब दो बजे जेसीबी के स्टार्ट होने की आवाज सुनी।
जब उसने बाहर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति जेसीबी को मैहतपुर की ओर ले जा रहा था। चौकीदार ने बताया कि काफी देर तक जेसीबी का पीछा किया, लेकिन शातिर मशीन को लेकर फरार हो गया। चौकीदार ने तुरंत इसकी सूचना विभागीय अधिकारी को दी। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।