फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

ट्रैक्टर से गिरने से महिला की मौत

Thu, 14 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 14 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
crime
ऊना। क्षेत्र के गांव देहलां में चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत निवासी देहलां के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला को अचानक चक्कर आया। इस कारण वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गई। हालांकि पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार देहलां गांव के दर्जनों लोग वीरवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हरोली स्थित गिड़गिड़ा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने गए हुए थे। माथा टेककर वापस घर लौट रहे श्रद्धालु जब देहलां पहुंचे तो चलते ट्रैक्टर से अचानक एक महिला सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed