{"_id":"5904db564f1c1b422fc0be0a","slug":"crime-due-to-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए भिड़ीं महिलाएं , एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के लिए भिड़ीं महिलाएं , एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं।
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत गांव में पानी के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव ज्वाल में दो पड़ोसी महिलाओं में पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। मारपीट की घटना में शशि बाला को चोटें पहुंचीं। मामला गर्माता देख स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और मामले को शांत करवाया। घायल महिला को चिंतपूर्णी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। चिकित्सकों ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी किया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन