{"_id":"dc81615086265b2287d68ab8e86c15e0","slug":"chalan-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 117 वाहनों के चालान काटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 117 वाहनों के चालान काटे
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 117 वाहनों के चालान किए। इनमें 107 वाहनों के चालानों का मौका पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 25, 300 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 49 चालान बिना हेल्मेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, 29 बिना सेफ्टी बेल्ट, सात बिना लाइसेंस, चार अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, एक लापरवाही से वाहन चलाने पर, नौ ओवरस्पीड, एक शराब के नशे में वाहन चलाने वाले व्यक्ति का, तीन वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, छह दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, सात यातायात संकेतों की अवहेलना करने तथा एक चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किया गया। इसके अलावा अवैध खनन करने पर थाना सदर ऊना के तहत दो वाहनों का, थाना हरोली के तहत एक वाहन तथा पुलिस चौकी जोल के तहत एक वाहन का चालान कर वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत एक व्यक्ति का चालान कर जुर्माने के रूप में सौ रुपये वसूले किए गए।
विज्ञापन