{"_id":"570a5a274f1c1b5953c810c8","slug":"cash-bag-theft-from-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से नोटों से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से नोटों से भरा बैग उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 10 Apr 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के ऊना-अंब रोड पर स्थित एक बैटरियों की दुकान से अज्ञात शातिर नोटों से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। बैग में करीब 25 हजार रुपये की नकदी थी। दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम ऊना-अंब रोड पर स्थित बैटरियों की दुकान में बाइक सवार दो अज्ञात युवक दुकान में घुस आए और बाइक की बैटरी का दाम पूछने लगे। इनमें से एक युवक ने दुकानदार से पांच सौ रुपये के छुट्टे मांगे। इस पर दुकानदार अक्षय ने पैसों से भरे बैग में से नोट निकाल कर युवक को दे दिए। इसके बाद दोनों बिना बैटरी लिए दुकान से चले गए। कुछ देर बाद दो अन्य युवक फिर से बैटरी की कीमत पूछने दुकान पर आए। इनमें से एक युवक बैटरी का दाम तय करने लगा। जबकि, बाहर खड़े दूसरे युवक ने दुकानदार को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान एक शातिर ने काउंटर पर रखे पैसों से भर बैग को उठा लिया और युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद दुकानदार की नजर काउंटर पर पड़ी तो नोटों से भरा बैग गायब था। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन