{"_id":"57c715004f1c1bc9252cb091","slug":"case-on-abuse-at-whats-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिशूचक शब्द कहने पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जातिशूचक शब्द कहने पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
व्हाट्स ऐप पर जाति सूचक शब्द कहने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले के दो अलग-अलग जगहों पर जातिसूचक शब्द कहने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बड़ोह निवासी सुरेंद्र ने बताया कि बीते दिनों शाम को गांव के ही संजीव कुमार, राजेश कुमार और गौरव कुमार नशे में घर के बाहर आए और गाली गलौज करने लगे। सभी ने उन्हें जाति सूचक शब्द कहे।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ने बुधवार को इसकी शिकायत गगरेट थाना में दर्ज करवाई है। वहीं दूसरी शिकायत हरोली थाना के तहत संतोषगढ़ चौकी में दर्ज करवाई गई है। सोमनाथ निवासी संतोषगढ़ ने कुंगड़त गांव के एक व्यक्ति पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। सोमनाथ ने बताया कि व्हाट्स-ऐप पर जाति सूचक शब्द कहे हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों शिकायतों के बाद मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन