फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   car accident, one women & one man injured

कार की चपेट में आने से दो घायल

Wed, 30 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 30 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन

हरोली क्षेत्र के तहत घालूवाल के पास कार की चपेट में आने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घालूवाल चौक के पास बुधवार को ईसपुर निवासी सत्या देवी (35) स्कूटी पर जा रही थी कि घालूवाल के पास आ रही एक कार की चपेट में आ गई।

विज्ञापन


इससे सत्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। कार व स्कूटी की टक्कर के साथ ही राहगीर मौजू राम (25) निवासी ईसपुर भी कार की चपेट में आ गया। इससे उसे भी चोटें पहुंची है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed