{"_id":"57aa0f024f1c1b0f11ee4af5","slug":"boys-died-in-suspected-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरपलाह बाथू में युवक की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरपलाह बाथू में युवक की संदिग्ध मौत
अमर उजाला दुलैहड़ (ऊना)
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली क्षेत्र के गुरपलाह बाथू में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरपलाह बाथू निवासी विजय कुमार के रूप में की गई है। युवक की मौत पर कथित नशे की ओवरडोज को लेकर सोशल मीडिया में दिन भर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। हालांकि उक्त युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई या फिर कोई और कारण रहे, अभी इसका आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।\
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विजय कुमार ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। हाल ही में उसने नया ट्रैक्टर खरीदा था। सोमवार शाम विजय अचानक घर के पास चक्कर खाकर गिर गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे फौरन पंजाब के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा : एसपी
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौत के क्या कारण रहे हैं, इसका खुलास पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
नशा छीन रहा हरोली की जवानी : प्रो. राम कुमार
भाजपा नेता प्रो. रामकुमार ने युवक की मौत पर पुलिस प्रशासन और सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप जड़ा है कि सरकार की शह पर हरोली में युवा वर्ग को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को हरोली के विजय कुमार की नशे ने जान ले ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिट्टा माफिया की दहशत है। अगर जल्द इसका सफाया नहीं किया गया तो मौतों का सिलसिला बढ़ सकता है, जो चिंताजनक है। उन्होंने युवक की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है।