{"_id":"57c713934f1c1b7f7c2cb1d3","slug":"boy-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की जवाहर मार्केट के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुखबीर निवासी नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुखबीर नंगल में निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे सुखबीर बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप सड़क पार कर रहा था कि तभी दूसरी ओर से एक एक्टिवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन