फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   boy beaten by six people at Lalri

ललड़ी में छह ने मिलकर पीटा युवक

Tue, 01 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़ Updated Tue, 01 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
boy beaten by six people at Lalri
fight

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ललड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन युवकों ने बीच बाजार में एक युवक को बुरी से पीट डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल युवक को उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र में बढ़ रही मारपीट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मारपीट के मामले में छह आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रमन कुमार निवासी नंगल खुर्द अपने काम से ललड़ी बाजार में गया था कि ललड़ी गांव के आधा दर्जन युवाओं ने बीच बाजार में उस पर अचानक हमला कर दिया। मारपीट से रमन कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में छह आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149 और 506 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed