{"_id":"58220c054f1c1b342fb3883e","slug":"biker-hit-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कूटर सवार ने रौंदा राहगीर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार स्कूटर सवार ने रौंदा राहगीर, मौत
ब्यूरो,अमर उजाला चिंतपूर्णी (ऊना)।
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकटवर्ती गांव ज्वाल में स्कूटर की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान माडू राम (81) निवासी ज्वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी स्कूटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ज्वाल निवासी माडू राम गांव के शंभू बैरियर के समीप पैदल जा रहा था। अचानक एक स्कूटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन, घावों के ताव न सहते हुए माडू राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।