मासूम से दुराचार का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुराचार का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने एक स्थानीय 14 वर्षीय नाबालिग पर आरोप लगाया है। घटना को लेकर मौके पर हंगामा भी हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ऊना मुख्यालय के साथ लगते गांव में रह रही एक प्रवासी महिला ने दुकान में काम करने वाले एक नाबालिग किशोर पर उसकी बेटी के साथ दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी को अकेला देख अपने साथ एक कमरे में ले गया।
इतने में उसकी नजर कमरे में गई तो वहां जाकर देखा कि आरोपी उसकी बेटी के साथ दुराचार का प्रयास कर रहा था। जिस पर महिला ने उसे रोका तो वह वहां से फरार हो गया। आरोपी नाबालिग दुकान पर आ गया, जहां महिला ने लड़के से पूछताछ की तो वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों की भीड़ वहां पर एकत्रित होनी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया। दोनों पक्षों में काफी देर तक तू तू-मैं मैं होती रही। जिसके चलते मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बच्ची के परिजनों के ब्यान कलमबद्ध करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं कथित आरोपी नाबालिग घटना स्थल से फरार बताया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।