{"_id":"576fda4e4f1c1b817a79a8fa","slug":"attack-on-daughter-in-law-with-weapon-case-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसर ने बहू पर दराट से किया हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसर ने बहू पर दराट से किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sun, 26 Jun 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के अपर अंदौरा में जमीन विवाद को लेकर ससुर ने बहू पर दराट से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इसे घायलावस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल महिला का उपचार जारी है। दराट के हमले से महिला की दाईं बाजू में गहरा घाव हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने महिला के ससुर और देवर को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत अपर अंदौरा में रविवार को जमीन विवाद के चलते गुस्साए ससुर और देवर ने महिला पर कथित रूप से दराट से हमला कर दिया। महिला उस वक्त खेतों में काम कर रही थी। हमले में बुरी तरह से घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया।
विज्ञापन
उधर, महिला ने अपने ससुर पर उसे दराट से हमला कर घायल किए जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति सेना में तैनात है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि मोनिका निवासी अपर अंदौरा की शिकायत के आधार पर उसके ससुर तथा देवर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 324 तथा 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का सिविल अस्पताल अंब में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन